Manmohan Singh died: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया शोक

Date:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह की गुरुवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हे दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि एम्स में उन्हे इमरजेंसी में लाया गया जहां डाक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज शुरु किया। लेकिन डाक्टर उन्हे बचा नहीं पाए।

एम्स ने आधिकारिक बयान दिया

एम्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को वह घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद घर पर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। बाद में उन्हें शाम 8.06 बजकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इन सब प्रयासों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली एम्स में कांग्रेस के तमाम नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए।

Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिमोग के दशहरा उत्सव में शामिल हुए मंत्री सतपाल महाराज, शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

विजयादशमी पर सिमोग पहुंचे संस्कृति मंत्री, हिमाचल समेत पड़ोसी...