About Us

खबरदेवभूमि.कॉम (www.khabardevbhoomi.com) वेबसाइट एक न्यूज वेबसाइट है। ये वेबसाइट समाचारों की दुनिया के अनुभवी लोगों की मदद और प्रयासों से बनाई गई है।

खबरदेवभूमि.कॉम  का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल दुनिया में खबरें तलाश रहे लोगों की उत्कंठा को शांत करना है। न सिर्फ खबरें बल्कि फीचर, विश्लेषण और अन्य प्रकार से लेखों को भी स्थान देने का प्रयास है।

खबरदेवभूमि.कॉम (www.khabardevbhoomi.com) वेबसाइट की टीम अपने पाठकों तक समय से और सटीक खबर पहुंचाने की कोशिश करती है। समाचारों के चयन और उनके लेखन के दौरान हम संपादकीय मानकों का पूरा ध्यान रखते हैं। कदम शुरुआती हैं लेकिन हौसले बुलंद हैं। हमें यकीन है कि आपके सहयोग से हम एक दिन आसमां छूएंगे।

खबरदेवभूमि.कॉम (www.khabardevbhoomi.com) वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास न सिर्फ आपको खबरों से रूबरू कराना है बल्कि कुछ हद तक आपके जीवन को सकारात्मक और बेहतर बनाने का भी रहेगा।

शुरुआती दौर में हम इस वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय महत्व के समाचारों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं। इसके साथ ही धर्म, ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी जानकारी भी आपको मिलेगी। आपके लिए मौजूदा वक्त में किसी न किसी रूप में काम आने वाली खबरें भी आपको काम की खबरों के रूप में मिलेंगी।

हमारी टीम

अलका तिवारी, संपादक

अलका तिवारी को प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया का लंबा अनुभव है। डिजिटल मीडिया में भी अलका तिवारी पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं। इस वेबसाइट की खबरों के साथ ही अलका तिवारी लुक एंड फील को भी तय कर रहीं हैं।

मनीष चंद्रा, सीनियर कंट्रीब्यूटर

मनीष चंद्रा उत्तर भारत के प्रमुख पत्रकारों में शुमार हैं। कई बड़े संस्थानों को सेवाएं दे चुके मनीष चंद्रा खबरदेवभूमि.कॉम के साथ भी जुड़े हैं और विशेष आलेख लिखते हैं।