Dhami Cabinet का विस्तार जल्द, 2 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की सुगबुगाहट तेज़

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने की संभावना है। Dhami Cabinet का यह विस्तार पितृपक्ष के बाद कभी भी हो सकता है एसे कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि पितृपक्ष 7 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। कैबिनेट में जगह पाने के लिए कई चेहरे जुगत में हैं लेकिन आलाकमान की हरी झंडी के बाद ही कुछ को सफलता मिलेगी। अभी लोगों के मिलने-मिलाने का सिलसिला जारी है।

नवरात्र में हो सकती है घोषणा

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी नवरात्र के दौरान अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि Dhami Cabinet विस्तार के संबंध में मुख्यमंत्री धामी की बीजेपी के आलाकमान से बातचीत हो चुकी है।

Dhami Cabinet में नए विधायकों को मिलेगा मौका!

Dhami Cabinet में नए विधायकों को जगह मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री कार्यालय और उनके कैंप ऑफिस में विधायकों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे इन अटकलों को और बल मिला है।

follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

दो मंत्रियों को हटाने की सुगबुगाहट तेज़

यह भी चर्चा है कि दो मौजूदा मंत्रियों को सरकार से हटाकर उन्हें संगठन को मजबूत करने का काम सौंपा जा सकता है। यह कदम आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए उठाया जा सकता है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार