Home राज्य उत्तराखंड Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश का अलर्ट; तापमान में...

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश का अलर्ट; तापमान में आएगी और गिरावट

0
uttarakhand weather

उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बरसात का मौसम बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पहाड़ों में हिमपात ने ठंडक को और बढ़ा दिया है। बीते सोमवार को केदारनाथ धाम और इसके ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी, जबकि मंगलवार को बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी सीजन का पहला हिमपात दर्ज किया गया, जिसके चलते तापमान में अचानक गिरावट आई है और मौसम एकदम ठंडा हो गया है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए:

शहरन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
देहरादून17.6
पंतनगर20.6
मुक्तेश्वर7.9
नई टिहरी8.6

आगामी दिनों का पूर्वानुमान: भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज (बुधवार) भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश और साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बर्फबारी और बारिश से बढ़ा ठंड का असर

पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने या वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

देहरादून का मौसम आज

राजधानी देहरादून की बात करें तो, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा के कुछ दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर भारी/तीव्र वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा) की भी संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here