DM Prashant Arya ने लगाई फटकार: ‘जनता मिलन’ में 34 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

Uttarkashi: जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से DM Prashant Arya की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 34 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।DM Prashant Arya की सक्रिय भागीदारी के चलते, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। DM ने सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण 7 से 10 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख शिकायतों पर DM Prashant Arya का सख्त रुख और त्वरित निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में कुछ प्रमुख समस्याओं पर DM Prashant Arya ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित निर्देश दिए। शिकायतकर्ता चिरंजी प्रसाद अवस्थी ने धरासू ताराकोट जिब्या मार्ग पर ब्रिडकुल द्वारा निर्मित 4 पुलों पर एप्रोच रोड और सेफ्टी वॉल के अभाव की शिकायत की। इस पर DM ने अधिशासी अभियंता ब्रिडकुल से कारण पूछते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

सेवानिवृत्त रेंजर किशोरी लाल के बिल भुगतान संबंधी शिकायत को प्रभागीय वनाधिकारी को जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, भटवाड़ी तहसील के ढासला के कमेड़ा तोक में हो रहे भूधंसाव की शिकायत पर भू वैज्ञानिक को सर्वे करने का आदेश दिया गया है, जबकि सिल्याण गांव में हो रहे भूधंसाव के लिए तत्काल आपदा से प्रोटेक्शन कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। आपदा में राफ्टिंग का सामान बहने से संबंधित इंश्योरेन्स क्लेम की शिकायत पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सही जानकारी न देने पर DM ने लगाई अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार

कार्यक्रम के दौरान, ग्राम प्रधान अलेथ कविता रावत ने लोनिवि की सड़क से मलबा सिंचित खेतों में डाले जाने की शिकायत की। इस विषय में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी भटवाड़ी द्वारा सही जानकारी नहीं दिए जाने पर DM प्रशांत आर्य ने कड़ी फटकार लगाई और तत्काल मलबा हटवाने के निर्देश दिए।

DM ने एडीएम मुक्त मिश्रा को संबंधित विभाग के बारे में प्राप्त हो रही अनियमितताओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। यह कार्रवाई DM Prashant arya की जवाबदेही सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाती है।

DM की घोषणा: हर दूसरे और चौथे मंगलवार को होगा ‘जनता मिलन’, अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

DM प्रशांत आर्य ने घोषणा की है कि ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम अब हर महीने के दूसरे और चतुर्थ मंगलवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है।

DM ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में दर्ज समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और शिथिलता बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और यमुना वैली के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...