Chaukhutiya BIG BREAKING: रंग लाया जन-आंदोलन ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’! सीएम धामी ने चौखुटिया को दी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सौगात

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

चौखुटिया (Chaukhutiya) में ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत एक महीने से आंदोलन चल रहा है। अल्मोड़ा की गेवाड़ घाटी में बसे चौखुटिया (Chaukhutiya) से देहरादून अपनी मांगों को लेकर आ रहे आंदोलनकारियों की मेहनत आखिरकार रंग लाई और सीएम धामी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगभग 8 दिनों से आंदोलनकारी पदयात्रा कर रहे थे।

उत्तराखंड राज्य के गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन आज भी पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधर नहीं पाई है। पहाड़ के तमाम अस्पताल रेफरल सेंटर बने हुए हैं। इसी कारण इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चौखुटिया से ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं,अब इस अभियान के बीच सीएम धामी ने चौखुटिया अस्पताल में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा कर दी है।

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति! चौखुटिया अस्पताल 30 से 50 बेड का होगा, मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया (Chaukhutiya) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की क्षमता को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड किया जाएगा, जिससे यह एक बड़े उप जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के पास ही मिल सकेंगी।

follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

Chaukhutiya स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षमता विस्तार और अत्याधुनिक उपकरण

मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि के साथ ही अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • बेड क्षमता वृद्धि: 30 बेड से 50 बेड का अस्पताल बनेगा, जिससे अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान किया जा सकेगा।
  • डिजिटल एक्स-रे मशीन: यह मशीन स्थानीय नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी, जिससे उन्हें जांच के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

निर्माण कार्यों में आएगी तेजी: जिम्मेदारी सौंपी गई

मुख्यमंत्री ने पहाड़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता खत्म करने की अपनी सरकार के प्रयास को दोहराया।

  • समयबद्ध कार्य: चौखुटिया (Chaukhutiya) में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया है।
  • कार्यदायी संस्था: निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सीएम धाी का कहना है कि “सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.. पहाड़ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े, इसी उद्देश्य से यह विस्तार किया जा रहा है।”

बताया जा रहा है कि इस अस्पताल के विस्तार से चौखुटिया (Chaukhutiya) और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को तत्काल लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य उपचार में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा। यह कदम उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक व्यापक और निर्णायक पहल है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार