Unity March: CM DHAMI ने दिलाई ‘नशा मुक्त’ उत्तराखंड की शपथ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Unity March: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून स्थित घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एकता पदयात्रा’ का शुभारंभ किया और उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई।

Unity March: अदम्य साहस और राष्ट्र समर्पण को नमन

मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

560 से अधिक रियासतों को जोड़ा: अखंड भारत का निर्माण

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के जीवन को देश की एकता और अखंडता को समर्पित बताया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

Follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

वर्ष 2014 से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में जयंती

मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे महापुरुष के योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

16 नवंबर तक Unity March वॉकथॉन: जन-जागरूकता का अभियान

राज्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि:

  • राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर Unity March वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी।
  • इन पदयात्राओं के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस Unity March वॉकथॉन को भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम बताया।

युवाओं से आह्वान: एक भारत श्रेष्ठ भारत

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना प्रबल होगी।

उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Alka Tiwari

अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment