छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, राजीव महर्षि ने सीएम से किया अनुरोध

0
chatth puja in uttarakhand rajiv maharshi राजीव महर्षि उत्तराखंड कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छठ पूजा के मद्देनजर आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। राजीव महर्षि ने कहा है कि पहले भी छठ के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होता रहा है।

उत्तराखंड में होता है सभी का समादर

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा है कि अनेकता में एकता की संस्कृति से ओत प्रोत देवभूमि उत्तराखंड ने भारत की सभी आंचलिक संस्कृतियों का समादर किया है। दशकों से बिहारी समाज उत्तराखंड के नवनिर्माण में भागीदार बना है और कोई ऐसा उदाहरण नहीं मिलता कि इस समाज ने किसी तरह का अप्रिय आचरण किया हो। सभी संस्कृतियों का सम्मान करने और उन्हें पुष्पित पल्लवित होने का अवसर देवभूमि में सदा से मिलता रहा है। इस बार छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न होने से बिहारी महासभा निराश है, और इसीलिए महासभा ने सरकार को प्रत्यावेदन दिया है।

सरकार करे छठ पर छुट्टी का विचार

राजीव महर्षि ने कहा है कि 36 घंटे का निर्जला उपवास करके व्रत करने वाले लोगों को सरकारी अथवा निजी प्रतिष्ठानों में योगदान देने में अत्यंत असुविधा होगी। महर्षि ने कहा कि छठ पूजा का प्रमुख अंग 36 घंटे का निर्जला उपवास आज से शुरू हो गया है और शुक्रवार को 8:00 बजे सुबह सूर्य नारायण की अर्घ्य देने के बाद यह लोकपर्व संपन्न होगा। उस स्थिति में तत्काल बाद कार्यालय अथवा प्रतिष्ठान में 9:00 बजे योगदान देने में लोगों को असुविधा होगी। लिहाजा आठ नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना जनहित में होगा। महर्षि ने मुख्यमंत्री से लोक महत्व के इस विषय पर अविलम्ब सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आठ नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें