एमएस गैलेक्सी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून में नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर

Alka Tiwari
2 Min Read
free fibroscan camp ms galaxy hospital dehradun

लिवर रोगों की शुरुआती जांच के लिए विशेषज्ञों की पहल

देहरादून। बढ़ती लिवर संबंधी समस्याओं और फैटी लिवर के मामलों को देखते हुए देहरादून में मंगलवार, 19 मई 2026 को नि:शुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर MS Galaxy Multispeciality Hospital,  कारगी चौक देहरादून में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फाइब्रोस्कैन एक अत्याधुनिक, दर्द रहित एवं बिना चीरा या सुई वाली जांच तकनीक है, जो सामान्यतः बड़े महानगरों के चुनिंदा अस्पतालों में ही उपलब्ध होती है। अब यही आधुनिक जांच सुविधा एमएस गैलेक्सी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कल एक दिन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। इस जांच के माध्यम से मात्र 10 मिनट में लिवर में फैट की मात्रा तथा डैमेज की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसमें न तो बायोप्सी की आवश्यकता होती है और न ही किसी इंजेक्शन की।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एवं हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. दीपक पुरोहित ने बताया कि फैटी लिवर प्रारंभिक अवस्था में प्रायः बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ता रहता है। उन्होंने कहा कि अनियमित खानपान, मोटापा, मधुमेह, मदिरापान तथा खराब लाइफस्टाइल के कारण लिवर संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय रहते जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

विशेषज्ञों के अनुसार मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड, पीसीओएस, हेपेटाइटिस बी या सी, नियमित मदिरापान करने वाले लोगों तथा जिनके परिवार में लिवर रोग का इतिहास रहा हो, उन्हें विशेष रूप से यह जांच करानी चाहिए।

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच से 3 से 4 घंटे पूर्व कुछ भी न खाएं और खाली पेट शिविर में पहुंचें। इच्छुक लोग पूर्व पंजीकरण के लिए 97603 16002, 0135-2979611 एवं 0135-2979311 पर संपर्क कर सकते हैं।

free fibroscan camp ms galaxy hospital dehradun

Share This Article
Follow:
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
Leave a Comment