बड़ी खबर। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फिर हुई फायरिंग, पुलिस में मामला दर्ज

Date:

उत्तराखंड में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। इस बार अज्ञात शूटरों ने फायरिंग की घटना को कैंप कार्यालय के बाहर अंजाम दिया। फायरिंग करते हुए आरोपी CCTV में कैद हो गए हैं। खानपुर विधायक के निजी सचिव ज़ुबैर काजमी ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई है।

इस घटना को अज्ञात शूटरों ने 26 फरवरी की सुबह 3 बजे अंजाम दिया। सामने आए CCTV में बदमाश खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय के बाहर लगे उनके फोटो पर कई राउंड फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।  

नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में दिखे

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाश थे। CCTV में दो नकाबपोश हमलावर उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उमेश कुमार की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद हरिद्वार पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हरिद्वार SSP परमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि CCTV फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिय जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पूर्व बीजेपी विधायक प्रणव सिंह से है रंजिश

दरअसल खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और यहां के पूर्व बीजेपी विधायक प्रणव सिंह के बीच इन दिनों अदावत जारी है। इससे पहले 26 जनवरी को खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके घर और कार्यालय को निशाना था। प्रणव सिंह चैंपियन पूरे लाव-लश्कर के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे थे और दर्जनों राउंड फायरिंग की थी। 

इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारियों के साथ भी पूर्व विधायक ने मारपीट और गाली-गलौज की थी। बाद में यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था, सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। इस मामले में प्रणव सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।

Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹496 करोड़, शिक्षा को ₹445.92 करोड़; कुंभ-2027 के लिए भी बजट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में शिक्षा,...