Helicopter crash : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हवाई हादसा हुआ है। बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। इसे देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड की ओर जाना था। उड़ान के दौरान जोशीमठ क्षेत्र के पास हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई।

चाईं गांव और हाथी पहाड़ के आसपास दुर्घटना की आशंका

शुरुआती रिपोर्टों में जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव और हाथी पहाड़ के पीछे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। खराब मौसम, लगातार बारिश और घने बादलों के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आने की जानकारी भी सामने आई है।

जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है। इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था। इस हेली में एक पायलट और कुल पांच यात्री सवार थे।

हेलीकॉप्टर का मलबा और उसमें सवार लोगों की स्थिति को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। प्रशासन और बचाव दलों की ओर से घटनास्थल का पता लगाने और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ये भी पढ़िए - Helicopter crash : चमोली में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे ये पायलट, यात्रियों की लिस्ट भी आई सामने

छह लोग थे सवार, बचाव अभियान जारी

हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। घटना के बाद लापता विमान का पता लगाने के लिए अन्य हेलीकॉप्टरों को भी खोज अभियान में लगाया गया। स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियां दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में तलाश कर रही हैं। SDRF को रवाना किया गया है और इसके साथ ही हेलिकॉप्टरों को भी तलाश में लगाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर नजर रखने की बात कही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थिति पर नजर रखने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही है। हादसे के कारणों और हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

Helicopter crash : चमोली में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे ये पायलट, यात्रियों की लिस्ट भी आई सामने

देहरादून/चमोली: बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए...

घर में मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? जानें पूजा घर से जुड़े वास्तु नियम

हिंदू धर्म में घर का मंदिर केवल पूजा-पाठ करने...