Helicopter crash : चमोली में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे ये पायलट, यात्रियों की लिस्ट भी आई सामने

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून/चमोली: बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की ओर से जारी शुरुआती जानकारी में सभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची

क्रम संख्यानामविवरण
1कैप्टन हिमांशुपायलट
2प्रतापायात्री
3अरुणयात्री
4शंकर गौड़ायात्री
5सुधीर के.यात्री
6एच.एस. नटराजयात्री

UCADA की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर VT-HCX ने 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद उसका पता लगाने में एजेंसियों को सफलता नहीं मिल पाई और उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका।

तलाश एवं बचाव अभियान के लिए टीमें रवाना

UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटने की सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की एक टुकड़ी को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। घटनास्थल के आसपास तलाश एवं बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है।

प्रतीक जैन के अनुसार, शुरुआती सूचना में हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी स्थिति की पुष्टि होने के बाद साझा की जाएगी।

फिलहाल हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार छह लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ये भी पढ़िए - Helicopter crash : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। इसे देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड की ओर जाना था। उड़ान के दौरान जोशीमठ क्षेत्र के पास हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई।

चाईं गांव और हाथी पहाड़ के आसपास दुर्घटना की आशंका

शुरुआती रिपोर्टों में जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव और हाथी पहाड़ के पीछे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई। खराब मौसम, लगातार बारिश और घने बादलों के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आने की जानकारी भी सामने आई है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

घर में मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? जानें पूजा घर से जुड़े वास्तु नियम

हिंदू धर्म में घर का मंदिर केवल पूजा-पाठ करने...