Haldwani News : सिटी फॉरेस्ट का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, शहर के लोगों को मिलेगा सुकून

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

हल्दवानी शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हल्दवानी (Haldwani News) में सिटी फॉरेस्ट का लोकार्पण हो गया है। सीएम धामी ने शनिवार को सिटी फॉरेस्ट जनता को समर्पित कर दिया है।

हल्दवानी को मिला पहला सिटी फॉरेस्ट

हल्दवानी को पहले सिटी फॉरेस्ट की सौगात मिली है। हल्दवानी में रामपुर रोड पर एक करोड की लागत से सिटी फारेस्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया।

7.5 हेक्टेयर में बनाया है सिटी फॉरेस्ट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा। सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है।

लगे हैं विभिन्न प्रजातियों के पेड़

सिटी फारेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं। इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किया जा रहा है।

सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, टेªल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भविष्य में प्रस्तावित कार्य किये जायेेंगे।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में पौड़ी के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की...