केदारनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी ख़बर, आज से दोबारा शुरु हुई हेली सेवाएं, पढ़िये पूरी जानकारी

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

केदारनाथ धाम के लिए यात्रा करने वाले हेली यात्रियों के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है. दरअसल आज से केदारनाथ यात्रियों के लिए दोबारा हेली सेवाओं का आगाज़ हो गया है. इससे उन यात्रियों को काफी राहत महसूस हो रही होगी जिन्हें हेली सेवाओं का उपयोग करके बाबा केदार के दर्शनों के लिए जाना था।

केदारनाथ के लिए हेली सविर्सेज़ शुरु करने के बाद यात्रा के लिए 22 सितंबर तक ही टिकटों की बुकिंग की गई है. इस बाबत 10 कंपनियों को हेली सेवाओं के लिए परमीशन दी गई है. इसके साथ ही इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि अनुभवी पायलट ही होली सेवाओं के लिए हेलीकॉप्टर उड़ाएंगे.

यात्रा के प्रथम चरण में हुई हेली दुर्घटनाओं को देखते हुए इस बार कड़े नियम लागू करने की बात कही गई है. बता दें कि दूसरे चरण की हेली सेवाओं के लिए इस बार 10 कंपनियों को अनुमति देने की बात कही गई है. हेली सेवाओं की ये सुविधाएं सिरसी, गुप्तकाशी और फाटा से शुरू हो रही हैं जो केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी. फिलहाल बताया गया है कि 22 सुतंबर तक के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है.

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...