उत्तराखंड न्यूज। दर्दनाक हादसे में बीजेपी नेता की मौत, कार के परखच्चे उड़े, मुश्किल से निकाला गया शव

1
अमित सैनी amit saini

रुड़की के पिरान कलियर इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में बीजेपी नेता और ओबीसी मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष अमित सैनी की दुखद मौत हो गई। पुलिस को अमित सैनी का शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

पेड़ से टकराई कार

मिली जानकारी के मुताबिक अमित सैनी अपनी कार से देर शाम रुड़की से धनौरी स्थित अपने घर लौट रहे थे. वो धनौरी पहुंचने ही वाले थे तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अमित सैनी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं अमित सैनी भी कार के भीतर ही फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अमित सैनी को निकालने में खासी मेहनत करनी पड़ी। मौके पर ही अमित सैनी की मौत हो चुकी थी।

सदमे में परिवार, इलाके में मातम

अमित सैनी बीजेपी के नेता थे और ओबीसी मोर्चा के कोषाध्क्ष भी रह चुके हैं. अमित सैनी की मौत से उनका परिवार सदमे में हैं, वहीं इलाके के लोग भी दुखी हैं। राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अमित सैनी बेहद सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्ति के तौर पर थे. हादसे की खबर मिलने के बाद इलाके के लोगों उनके घर पहुंचने लगे वहीं बीजेपी के भी कई नेताओं ने अमित सैनी की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

1 COMMENT

  1. […] उत्तराखंड में SIR या विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी जोरों पर है। हालांकि अभी केंद्रीय निर्वाचन आयोग से इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है लेकिन राज्य निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है. इसी के तहत साल 2003 की वोटर लिस्ट में नाम कैसे खोजें इसे लेकर भी विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब मतदाताओं को एक क्लिक पर इसकी जानकारी उपलब्ध होगी। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here