Dehradun accident news : देहरादून में दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, हंगामा

देहरादून में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा (Dehradun accident news) हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को हालात काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

लोड डंपर की चपेट में आया

देहरादून के कांवली रोड इलाके में बुधवार की सुबह ये हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले शख्स का नाम सकल देव साहनी था और वो बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था। सकल देव साहनी देहरादून में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। बताते हैं कि सुबह सकल देव काम की तलाश में लेबर चौक की ओर जा रहे थे इसी बीच कांवली रोड पर तेज गति से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि लोगों की रूह कांप गई। सकल देव की मौके पर ही मौत हो गई। Dehradun accident news video

साथियों का हंगामा, मुआवजे की मांग

वहीं सकल देव साहनी की मौत के बाद उसके साथियों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आसपास की होर्डिंग्स और बैनर फाड़ डाले और उनके फ्रेम निकालकर कांवली रोड का पुल बंद कर दिया। टायरों को जला कर हंगामे की कोशिश की गई। इसी बीच लोगों ने हादसा करने वाले डंपर को जलाने की कोशिश की। इसके साथ ही डंपर मालिक को मौके पर ही बुलाने की बात भी करते रहे। काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक चलती रही। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की तत्परता से लोग डंपर को जला नहीं पाए। सकल देव के साथी मुआवजे की मांग कर रहे थे।

लगा जाम, सुबह परेशान हुए लोग

हादसे बाद मृतक का शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। वहीं मृतक के साथियों ने भी सड़क जाम कर दी। इसके चलते कांवली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। सुबह अपने काम पर निकल रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं आसपास की गलियों में काफी देर तक वाहनों का दबाव बना रहा।

Alka Tiwari

अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment