खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी सड़क, मुख्यमंत्री धामी ने किया भूमि पूजन

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

खटीमा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा की जनता के स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।

शिक्षा, सड़क और परिवहन सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं। सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास से भी स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है।

जल निकासी और पर्यटन सुविधाओं का भी होगा विकास

मुख्यमंत्री के अनुसार, खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्य आगे भी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

सेना में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवार 9 नवंबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces...