नीट परीक्षा रद्द करने का निर्णय छात्र हित में, राजनीति न करे कांग्रेस: मनवीर चौहान

Alka Tiwari
3 Min Read

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र द्वारा नीट की परीक्षा को रद्द करने का फैसला छात्रों के हित मे है और कांग्रेस को इस पर राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक कदम है।

कड़ी कार्रवाई के लिए संकल्पबद्ध

चौहान ने कहा कि भाजपा पेपर लीक माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए संकल्पबद्ध है और दोषियों को दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर मे फैले रेकैट को नेश्तानाबूत करने के लिए जांच एजेंसी कई राज्यों मे छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की आशंका की भनक लगते ही परीक्षा रद्द और सीबीआई जांच की संस्तुति की गयी जिससे स्पष्ट है कि सरकार की मंशा साफ है।

जल्द होगी परीक्षा

चौहान ने कहा कि दोषपूर्ण परीक्षा का परिणाम घोषित होने से बेहतर है कि परीक्षा ही रद्द की गयी है और शीघ्र ही पारदर्शी तरीके से परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मामले मे मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है, लेकिन जाँच एजेंसी इसकी तह तक पहुँचकर हर अपराधी को कानून के दायरे मे लेने को जुटी है। उन्होंने कहा कि जो नाम भी मामले मे आये है उनका कोई राजनैतिक कनेक्शन सामने नही आया है और कांग्रेस एक एजेंडे के तहत आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।

माफिया को बख्शा नहीं जाएगा

चौहान ने कहा कि छात्र हित मे इस संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस सहित सभी दलों को राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उतराखंड मे भी नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए धामी सरकार ने न केवल कानून बनाया, बल्कि माफिया पर कड़ी कार्यवाही की है। लेकिन माफिया अगर, किसी तरह से पारदर्शिता मे अवरोध उत्पन्न करता है तो उसे बख्शा नही जायेगा। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश या देश मे उनके साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा और नकल माफिया के गठबंधन को तोड़ने के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे है। केंद्र सरकार माफिया पर लगाम कसने के लिए प्रतिबद्ध है और कांग्रेस को इस पर राजनीति करने की जरूरत नही है।

Share This Article
Follow:
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
Leave a Comment