देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान, सतर्क रहने के निर्देश

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

उत्तराखंड में मानसून परेशानी का सबब बना हुआ है। भारी बारिश ने राज्य में जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही कुछ अन्य जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है।

देहरादून में भारी बारिश, इन जिनों में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के चार अन्य जिलों बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया है। इन जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली चमकने की भी संभावना है।

अनावश्यक यात्रा से बचें

मौसम विभाग ने कहा है कि पर्वतीय जिलों में खराब मौसम के चलते अनावश्यक यात्रा से बचें और इसके साथ ही नदी नालों से दूरी बनाकर रखें। सुरक्षित स्थानों पर रहें। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

1 COMMENT

  1. […] देहरादून के रायपुर इलाके में हुए दिन दहाड़े हुई ट्रिपल मर्डर की घटना के बारे में जिसने भी सुना वो स्तब्ध रह गया। लेकिन जब लोगों को हत्या की वजह का पता चला तो उनके मानों होश ही उड़ गए। महज तीन सौ रुपए के लिए एक शख्स ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

सेना में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवार 9 नवंबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces...