उत्तराखंड में 20 नए छठ घाट बनाने की घोषणा, खटीमा से धामी ने किया ऐलान, देहरादून और चंपावत भी शामिल

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर, देहरादून और चंपावत जिलों में छठ पूजा के लिए नए घाट बनाने की घोषणा की है। सोमवार, 2 नवंबर को खटीमा में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 14वें दीपावली मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट और विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के किनारे छठ पूजा घाट विकसित किए जाएंगे। चंपावत जिले के बनबसा में भी छठ घाट बनाने की घोषणा की गई है।

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर जोर

दीपावली मेले में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठन सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। उन्होंने मेले के आयोजकों और प्रतिभागियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उल्लेख करते हुए धामी ने कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ियों को राज्य की परंपराओं और विरासत से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, केदारखंड में चारधाम से जुड़ी विकास परियोजनाओं के बाद अब मानसखंड क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के पुनर्निर्माण और वहां बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी काम किया जा रहा है।

गंगा और शारदा कॉरिडोर का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को भी संरक्षित करना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह, संतोष गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

सेना में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवार 9 नवंबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces...

अब उत्तराखंड में बनेगी देवभूमि परिवार आईडी, सीएम धामी ने लांच किया पोर्टल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री...