उत्तराखंड में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी बस, एक की मौत, कई लापता

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। रुदप्रयाग के घोलतीर इलाके में यात्रियों की एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। सभी यात्री बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

बद्रीनाथ दर्शन के लिए निकले थे यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास हुआ। एक मिनी बस (वाहन संख्या UK08 PA 7444) अलकनंदा नदी में जा गिरी। ये सभी गुजरात और राजस्थान के यात्री सवार थे। ये सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद कल रुद्रप्रयाग में रुके थे। इसके बाद ये सभी आज सुबह बद्रीनाथ के लिए निकले थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

ट्रक ने मारी टक्कर, नदी में गिरी बस

बताया जा रहा है कि ये हादसा बस और ट्रक की टक्कर के बाद हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मिनी बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरने लगी। हालांकि इसी दौरान कुछ लोग बस से छिटककर बाहर आ गिरे। रुद्रप्रयाग प्रशासन के मुताबिक बस में वाहन चालक समेत कुल बीस लोग सवार थे। इनमें से हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हैं। वहीं हादसे के बाद से 10 लोग लापता चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

उफनाई हुई है अलकनंदा नदी, रेस्क्यू में मुश्किल

लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफनाई हुई है। हालात ये हैं कि नदी में गिरने के बाद बस दिखना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में राहत बचाव कार्यों में लगे जवानों मुश्किल आ रही है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

2 COMMENTS

  1. […] ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग के घोलतीर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और […]

  2. […] उत्तराखंड में हादसा। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग घायल है। हादसा एक मैक्स गाड़ी के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से हुआ। हादसे पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

Uttarakhand Roller Skating Championship 2026:208 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, देखें पूरी Winner List

देहरादून: Uttarakhand Roller Skating Championship 2026: उत्तराखंड की खेल...

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...