देहरादून ब्रेकिंग : सुबह – सुबह आई खौफनाक खबर, रोड रेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
देहरादून ब्रेकिंग न्यूज। देहरादून से सुबह – सुबह खौफनाक खबर आई है। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के मालसी  इलाके में दो कारों में ओवरटेक करने के दौरान हुए विवाद में हुई फायरिंग में वहां मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में गहरी नाराजगी है।

गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में विवाद, होने लगी फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रोड रेज से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो एसयूवी कारें स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर मसूरी मार्ग से मालसी के पास से गुजर रही थीं। इन दोनों कारों में ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक कार में सवार लोगों ने आगे चल रही दूसरी कार के टायरों को निशाना बना कर गोली चला दी। ये गोली वहां से गुजर रहे मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

[whatsapp_channel]

 

घटना के बाद हड़कंप

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। खुद एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने भी मौके का मुआयना किया। हादसे के बाद इस रोड रेज मेंफॉर्च्यूनर कार वहीं पास की एक इमारत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जबकि स्कॉर्पियो N कार सवार मय गाड़ी वहां से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी शुरू कर दी है। कार को तलाश करने की कोशिश की जा रही है।
उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

1 COMMENT

  1. […] के मुताबिक तकरीबन सुबह 6.30 के आसपास रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी मार्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच पास से […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम धामी, मई 2027 में माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन

पिथौरागढ़/गुंजी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़...

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में 1500 ड्रोन दिखाएंगे आध्यात्मिक गाथा, खर्च होंगे ₹4.12 करोड़

हरिद्वार: अर्धकुंभ 2027 में श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और...

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि की अपील

रुद्रप्रयाग/चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने...