करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड में करवा चौथ पर्व के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा DA

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों...

खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफा, बोले- न भाजपा में जाऊंगा, न कांग्रेस में

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से...

गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाएं, पेयजल बांध और भू-धंसाव सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भराड़ीसैंण,...