देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने देहरादून के प्रेमनगर इलाके में नंदा की चौकी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।
जांच में सामने आई लापरवाही
दरअसल हाल ही में देहरादून-पांवटा साहिब पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नवनिर्मित पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे लेकर सरकार पर कई सवाल उठे। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया और प्रदर्शन किया। 16 करोड़ की लागत से बने इस पुल को बने हुए 16 ही दिन हुए थे और इसका एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आनन फानन में विभाग ने इस मामले में जांच बैठा दी।
तीन इंजीनियर सस्पेंड, सामने आई ये वजह
इस पूरे मामले में सचिव पीडब्ल्यूडी पंकज पांडेय ने जांच के आदेश दिए थे। अब ये जांच पूरी हो गई और जांच रिपोर्ट आ गई है। इस मामले में तीन इंजीनियरों की लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने की मुख्य वजह तकनीकी निगरानी में लापरवाही और गुणवत्ता नियंत्रण में कमी को पाया गया है। इसके आधार पर कर्तव्यों के पालन में घोर लापरवाही बरतने के लिए 3 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। जिन तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है वो हैं –
- श्री राजेश कुमार (अधिशासी अभियन्ता – Executive Engineer, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, देहरादून)।
- श्री अमित त्यागी (सहायक अभियन्ता – Assistant Engineer, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, देहरादून)।
- श्री नवीन गैरोला (कनिष्ठ अभियन्ता – Junior Engineer, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, देहरादून)।
डिजाइन कंसलटेंट (Design Consultant) की लापरवाही: उनके द्वारा नदी का मार्ग बदलने का कार्य (Design of River Diversion Work) नहीं दिया गया था।
नदी के तल के ढलान (Cross Slope) और नदी के घुमावदार स्वभाव (Meandering Nature) को ध्यान में रखते हुए नदी प्रशिक्षण (River Training Measures) के उपाय किए जाने चाहिए थे, जो कि नहीं किए गए।
इसके परिणामस्वरूप नदी का पूरा बहाव पुल के एक ही हिस्से (Span) की तरफ केंद्रित हो गया। इस वजह से पुल के किनारे वाले हिस्से (Abutment के Upstream) में भारी कटाव (Heavy Scouring) हुआ, जिससे एप्रोच रोड के नीचे खोखला स्थान (Cavity) बन गया और वह टूट गई।
[…] Agency Inputs | Published: 08 अगस्त […]