Nikay Chunav 2024: उत्तराखंड में 23 को मतदान, जानें इस बार बैलेट पेपर में क्या है खास बात!

Alka Tiwari
2 Min Read

Nikay Chunav: प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। प्रदेश में 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी सभाओं, रैलियों को प्रतिबंधित कर दिया है। अब आज प्रत्याशी केवल मतदाता के घर तक पहुंचकर वोट मांगेंगे।

Nikay Chunav: 30.29 लाख मतदाता करेंगे अपने वोट का इस्तेमाल

100 नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। इस बार मैदान में 5 हजार 405 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। 30.29 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर छोटी सरकार चुनेंगे।

Nikay Chunav: बैलेट पेपर में क्या है खास

इस बार निकाय चुनाव में होने वाले मतदान में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बैलेट पेपर में भी नोटा मतदान का ऑप्शन दिया है।

23 जनवरी को मतपेटियों में कैद होगा 5405 प्रत्याशियों का भाग्य

23 जनवरी को मतदान के बाद 5405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। 11 नगर निगमों में मेयर की कुर्सी के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और सभी निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Share This Article
Follow:
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
2 Comments