सारा साईं प्राइवेट को मिला स्टार परफार्मर अवार्ड, अब नई ऊंचाइयों की ओर देख रही कंपनी

0
1
sara sai

देहरादून: ऑयलफील्ड उपकरण निर्माण में वैश्विक अग्रणी कंपनी सारा साईं प्राइवेट लिमिटेड को वर्ष 2023–24 के लिए ब्राइट बार्स एवं अन्य विविध उत्पाद – मध्यम उद्यम श्रेणी में स्टार परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 56वें ईईपीसी इंडिया राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया, जो ईईपीसी इंडिया की 70वीं प्लेटिनम जुबली समारोह का हिस्सा था।

इस समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में इंजीनियरिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यह पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चड्ढा और ईईपीसी इंडिया के उपाध्यक्ष आकाश शाह द्वारा प्रदान किया गया।

ये सम्मान गर्व का क्षण

परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किए जाने के बाद सारा एसएई प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुमित धवन ने इसे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और हमारे वैश्विक ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक बताया है। सुमित धवन ने कहा है कि, ये सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण है। चार दशकों से हमारा उद्देश्य वैश्विक तेल एवं गैस उद्योग को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराना और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन करना रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से अपनी पत्नी श्रुति धवन के योगदान को सराहा और कहा कि चुनौतियों से उबरकर कंपनी को इस मुकाम तक पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बड़ी बेटी, सुहानी धवन, नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी के सदस्य के रूप में कंपनी में शामिल हो चुकी हैं, जबकि उनकी छोटी बेटी, गौरीसा धवन, विदेश में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, कंपनी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा, “ये सब साईं बाबा की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।”

मध्य पूर्व के बाजारों पर नजर, लगातार बढ़ा रही मौजूदगी

सुमित धवन के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में सऊदी अरब, कुवैत, अल्जीरिया और ओमान जैसे प्रमुख मध्य-पूर्व बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है और हाल ही में कुवैत में 3,000 एचपी टेंडर सहित कई नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद कंपनी ने रणनीतिक रूप से अमेरिकी बाजार से ध्यान हटाकर मध्य-पूर्व पर फोकस किया है।
कंपनी उत्तराखंड से एक मजबूत आधार सहित 25 से अधिक फील्ड सर्विस इंजीनियरों की एक समर्पित वैश्विक टीम भी तैनात करती है, जो दुनिया भर के ग्राहकों को सहायता प्रदान करती है।

सतत विकास पर फोकस

सतत विकास की दिशा में, कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में अपने सभी उत्पादन संयंत्रों को एकीकृत कर पूरी तरह सौर ऊर्जा आधारित संचालन में परिवर्तित कर दिया है। वर्ष 1980 में स्थापित सारा साए प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की सबसे पुरानी सक्रिय अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (API) 16D लाइसेंस धारक कंपनी है (लाइसेंस संख्या 16D-0003), जिसने अब तक विश्वभर में 2,000 से अधिक बीओपी कंट्रोल यूनिट्स की आपूर्ति की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here