उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट। इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, कल सतर्क रहना है

Date:

उत्तराखंड में मौसम अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में भी लोगों की परीक्षा ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों के लिए कहीं रेड अलर्ट को कहीं ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

ये समाचार लिखे जाने तक नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग में छुट्टी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इन जिलों में एक सितंबर सोमवार को स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो में छुट्टी रहेगी। अन्य जिलों में छुट्टी का आदेश आते ही हम उसे यहां अपडेट करने का प्रयास करेंगे।

सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

दरअसल मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कहीं भारी तो कहीं कहीं भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगभग पूरे राज्य में मौसम बिगड़ा रहेगा। ऐसे में किसी भी आपात स्थिती से निपटने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आपात हालात की आशंका के मद्देनजर सतर्क किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किसी आपदा की आशंका को देखते हुए रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की है और इंतजामों की समीक्षा की है।

हमारे Whatsapp group से जुड़े

https://chat.whatsapp.com/Dru9vGWo2ZSLURixZBQU7U?mode=ems_qr_c

Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

1 COMMENT

  1. […] मौसम की स्थिति: 29 से 31 अक्टूबर तक कई जगहों पर भारी बारिश, साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश, तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने का अलर्ट। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹496 करोड़, शिक्षा को ₹445.92 करोड़; कुंभ-2027 के लिए भी बजट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में शिक्षा,...