Cyclone Montha: ‘मोंथा’ का कहर: आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक भारी बारिश, इन राज्यों में 72 घंटे का Red Alert

0
montha update

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha) ने देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल दिया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद यह खतरनाक चक्रवाती तूफान अब कमजोर होकर सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है और जल्द ही इसके गहरे दबाव (Depression) में बदलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के बाद यह तूफान अब ओडिशा की ओर बढ़ गया है।

चक्रवात ‘Montha’ की वर्तमान स्थिति और प्रभाव

आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद, ‘मोंथा’ के असर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलावा, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश जारी है।

आईएमडी (IMD) का 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 29, 30 और 31 अक्टूबर को Montha के चलते भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

follow us on: https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi/

1. पश्चिम भारत पर Montha का असर

  • प्रभावित राज्य: महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा।
  • मौसम की स्थिति: 29 से 31 अक्टूबर तक कई जगहों पर भारी बारिश, साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश, तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने का अलर्ट

2. दक्षिण भारत पर Montha का असर

  • प्रभावित राज्य: केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु।
  • मौसम की स्थिति: 29 से 31 अक्टूबर के दौरान तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना।

3. पूर्वोत्तर भारत पर असर

  • प्रभावित राज्य: मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड।
  • मौसम की स्थिति: अगले 3 दिनों (29-31 अक्टूबर) तक जमकर बादल बरसने का अलर्ट।

4. मध्य और पूर्वी भारत

  • प्रभावित राज्य: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान-निकोबार।
  • मौसम की स्थिति: 29, 30 और 31 अक्टूबर को झमाझम बारिश की संभावना। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी का भी अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ‘Montha’ के कारण बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश: राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 29, 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: राजस्थान के पूर्वी जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 नवंबर को एक नया मौसम प्रणाली (System) सक्रिय होगा, जिससे राजस्थान के कई जिलों में फिर से बारिश शुरू हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here