उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस से वन विभाग तक मिलेंगे नौकरी के अवसर

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों में 1,818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अध्याचन भेजा गया है। प्रस्तावित भर्तियों में पुलिस, अग्निशमन, कारागार, आबकारी और वन विभाग के पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

उत्तराखंड पुलिस में 1,385 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए भेजे गए अध्याचन में सबसे अधिक पद पुलिस विभाग के हैं। इनमें आरक्षी संवर्ग के 1,187 पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 पद और प्लाटून कमांडर पीएसी, आईआरबी तथा एसडीआरएफ के 81 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पद भी इसमें शामिल हैं।

कारागार और आबकारी विभाग में भी अवसर

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 50 और उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

वन विभाग में 264 पदों पर भर्ती

वन विभाग में वन आरक्षी के 189 पद और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इन पदों के माध्यम से वन विभाग में भी युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग्य युवाओं को अपनी प्रतिभा और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

उत्तराखंड में 18 शिक्षा अधिकारियों को प्रमोशन, कई जिलों को मिले नए मुख्य शिक्षा अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में 18 उप...

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी ने किया पुस्तकों का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून...