उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट उत्तराखंड के लोगों को मुश्किल में डालने वाला है। दरअसल मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में राज्य के कई इलाकों में कोहरा तो कई जगहों में शीतलहर देखने को मिलेगी।
उत्तराखंड में मौसम सर्द होगा
दरअसल उत्तराखंड में मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। खास तौर पर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर से राज्य में तापमान कम होने लगेगा और इसके साथ ही शीतलहर चलने की शुरुआत भी हो जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि राज्य में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और लोगों को परेशान करेगी।

[…] उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 5 जनवरी से पहाड़ों पर हल्की बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. जबकि तीन और चार जनवरी को मौसम शुष्क रहने वाला है.राज्य के ऊंचे इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है. इससे जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से मौसम करवट लेगा जो 7 जनवरी तक बना रहेगा 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी होने की संभावना है. […]
[…] उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand weather) बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में अभी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। […]
[…] उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। मानसून से पहले ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। राज्य के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। […]
[…] उत्तराखंड में मौसम आज भी बिगड़ा रहेगा। राज्य के अधिकतर पर्वतीय इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 21 मई बुधवार को भी राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश से चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। […]