उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, खड़गे-राहुल ने प्रदेश के नेताओं के साथ बनाई रणनीति

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह बैठक नई दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत शामिल हुए। बैठक में पार्टी के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर मंथन

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रदेश के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य के साथ जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने और पार्टी नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषय बैठक के केंद्र में रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक कांग्रेस की पहुंच प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन की तैयारियों और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ नेताओं को सुझाव और निर्देश दिए।

सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी

गरिमा मेहरा दसौनी के मुताबिक, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के राजनीतिक हालात और संगठन की तैयारियों को गंभीरता से देख रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा सामूहिक नेतृत्व और बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जन अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसरोकारों के आधार पर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी।

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की इस बैठक को संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

सेना में मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवार 9 नवंबर से करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (Armed Forces...

अब उत्तराखंड में बनेगी देवभूमि परिवार आईडी, सीएम धामी ने लांच किया पोर्टल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री...