मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व ने भारत को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबर देवभूमि | देहरादून

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

समान नागरिक संहिता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, कहा- यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनते ही लागू होगा UCC

लखनऊ में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सीबीआई जांच के आदेश पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ दिए गए सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। इस फैसले को एसोसिएशन और खेलप्रेमियों ने सत्य की जीत बताया है।

AEES Teacher Recruitment 2026: शिक्षक के 254 पदों पर भर्ती, PGT-TGT और PRT के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे...