उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर को मिले नए कप्तान

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 17 पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ, अभिसूचना और पुलिस मुख्यालय में भी नई तैनातियां की गई हैं।

शासनादेश के अनुसार, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनात मणिकांत मिश्रा को जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह देवेंद्र पींचा को एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह सरिता डोबाल को एसएसपी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

17 अधिकारियों की नई तैनाती की सूची

क्रमअधिकारी का नामनई तैनाती
1डॉ. मंजूनाथ टीसीसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
2पंकज भट्टसेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव
3मणिकांत मिश्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर
4अमित श्रीवास्तव-Iपुलिस अधीक्षक, अभिसूचना
5श्वेता चौबेसेनानायक, आईआरबी द्वितीय
6अमित श्रीवास्तव-IIपुलिस अधीक्षक, चमोली
7देवेंद्र पींचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी
8अर्पण यदुवंशीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
9विशाखा अशोक भदाणेपुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
10अजय गणपति कुमारसेनानायक, एसडीआरएफ
11सर्वेश पंवारपुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय
12जितेंद्र मेहरापुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
13सरिता डोबालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी
14हरीश वर्मासेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
15सुरजीत पंवारपुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
16शाहजहां जावेद खानपुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस
17जगदीश चन्द्रपुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

बिन्दुखत्ता में बनेगा 1000 लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक सभागार, सीएम धामी ने की घोषणा

बिन्दुखत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के...

चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने 21 का किया लोकार्पण और 33 का शिलान्यास

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत...