उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में 17 अधिकारियों की वर्तमान तैनाती से कुछ विभाग हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में प्रमुख सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।

IAS अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार को औद्योगिक विकास (खनन) विभाग का सचिव और महानिदेशक खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास आवास और राज्य संपत्ति विभाग सहित अन्य दायित्व थे।

आयुष, तकनीकी शिक्षा और नियोजन विभाग में बदलाव

IAS अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव थे। वहीं, IAS अधिकारी युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है। उनके पास पहले संस्कृति और सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी थी।

IAS अधिकारी रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की सचिव थीं। उनके पास राजस्व परिषद और चकबंदी से जुड़े दायित्व भी थे।

वित्त और गृह विभाग में भी नई जिम्मेदारियां

IAS अधिकारी मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग में अपर सचिव थे।

IAS अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया है। उनके पूर्व दायित्वों में ऊर्जा और सहकारिता विभाग के साथ उरेडा निदेशक तथा सहकारिता निबंधक की जिम्मेदारी शामिल थी।

IAS अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पर्यटन विभाग में अपर सचिव और पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे।

अन्य अधिकारियों के विभाग भी बदले

शासनादेश के अनुसार IAS अधिकारी विनीता कुमार के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। उन्हें जलागम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़े नए दायित्व सौंपे गए हैं।

IAS अधिकारी रीनू जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। PCS अधिकारी बी.एस. चन्याल को दुग्ध विकास निदेशक और महिला डेयरी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, PCS अधिकारी इला गिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS अधिकारी अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व हटाया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व हटाया गया है, जबकि सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा संखलकी को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

शासनादेश में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी वाले पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

शासन के 25 नवंबर 2026 के आदेश के अनुसार 17 अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के नाम और नई जिम्मेदारियों की सूची इस प्रकार है:

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

क्र.अधिकारी का नामकैडरनई जिम्मेदारी
1लालरिन फैनईIAS-1997प्रमुख सचिव, आबकारी विभाग
2दिलीप जावलकरIAS-2003सचिव वित्त का पदभार हटाया गया, निर्वाचन, जलागम, मुख्य परियोजना निदेशक – जलागम बने रहेंगे।
3डॉ. रंजीत कुमार सिन्हाIAS-2005सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग
4भूपेश कुमार संतIAS-2006सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
5डॉ. आर. राजेश कुमारIAS-2007सचिव, औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक-खनन
6युगल किशोर पंतIAS-2009सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग
7श्रीमती रंजना राजगुरुIAS-2010सचिव, नियोजन विभाग
8अमित सिन्हाIPS-1997विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व हटाया गया
9श्रीमती रीना जोशीIAS-2013अपर सचिव, श्रम विभाग
10विनीत कुमारIAS-2013अपर सचिव, जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग; अपर निदेशक/पीडी-जलागम
11 मनुज गोयलIAS-2014अपर सचिव, वित्त विभाग
12मेहरबान सिंह बिष्टIAS-2016अपर सचिव, गृह विभाग
13अभिनव शाहIAS-2019अपर सचिव, सहकारिता विभाग; निबंधक-सहकारिता
14 बी.एस. चलालPCSनिदेशक, दुग्ध विकास एवं निदेशक, महिला डेयरी
15श्रीमती इला गिरीPCSअपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
16 विक्रम सिंह यादवसचिवालय सेवाअल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व हटाया गया
17श्रीमती महिमा रौंकलीसचिवालय सेवाअपर सचिव, वन विभाग

कुछ प्रमुख बदलाव:

  • भूपेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया।
  • डॉ. आर. राजेश कुमार को खनन विभाग की जिम्मेदारी मिली।
  • युगल किशोर पंत को तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया।
  • रंजना राजगुरु को नियोजन विभाग की जिम्मेदारी मिली।
  • मेहरबान सिंह बिष्ट को गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया।
  • मनुज गोयल को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

बिन्दुखत्ता में बनेगा 1000 लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक सभागार, सीएम धामी ने की घोषणा

बिन्दुखत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के...

चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने 21 का किया लोकार्पण और 33 का शिलान्यास

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत...