भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा, बड़े अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक पर हुई कार्रवाई

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई में पद या प्रभाव का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कामकाज में अनियमितताओं के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं।

वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। सरकार के मुताबिक, हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई।

इसके अलावा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद से जुड़ी अनियमितताओं और उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई का हवाला दिया गया है।

ट्रैप कार्रवाई और जांच में तेजी

सरकार के अनुसार, सतर्कता विभाग ने रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में जांच और कार्रवाई तेज की है। ट्रैप कार्रवाई के जरिए रिश्वत लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न मामलों में विभागीय कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के साथ न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।

1064 ऐप से दर्ज करा सकते हैं भ्रष्टाचार की शिकायत

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सतर्कता विभाग के 1064 ऐप को आम नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने का माध्यम बताया गया है। इस ऐप के जरिए रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

सरकार के अनुसार, प्राप्त शिकायतों का परीक्षण करने के बाद विजिलेंस आवश्यक कार्रवाई करती है। वहीं, अन्य प्रकृति की शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाती हैं। इससे नागरिकों के लिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रयास किया गया है।

नागरिकों से की शिकायत करने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है अथवा अपने पद का दुरुपयोग करता है, तो इसकी सूचना सतर्कता विभाग को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार अपने प्रयास जारी रखेगी।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने 21 का किया लोकार्पण और 33 का शिलान्यास

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत...

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में पौड़ी के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की...