उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबियत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती

0
satpal maharaj news

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में कुछ परेशानी महसूस हो रही थी।

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक इलाज दिया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाना हालचाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ऋषिकेश एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सतपाल महाराज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इसके अलावा, सीएम धामी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से भी बातचीत की और महाराज के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को उपचार की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

ऋषिकेश एम्स में सतपाल महाराज को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में रखा गया है। अस्पताल के अनुसार, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और सभी जरूरी जांचें की जा रही हैं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उपचार प्रक्रिया पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here