मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami news today) ने, बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। इसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई, इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है।
सीएम धामी के निर्देश, लगाओ कैंप
सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप अब प्रत्येक वर्ष 60 हजार से अधिक नए लोग समाज कल्याण की पेंशन से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी इस तरह के बहुउददेशीय कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रत्येक वर्ष 59 वर्ष की आयु पूरे करने वाले लोगों के बीच सर्वे कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि 60 साल की उम्र पूरी होते ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वार्षिक आय को व्यावहारिक बनाया जाए, साथ ही पेंशन योजनाओं सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध कराने को कहा।
अपनाई जाएं बेस्ट प्रैक्टिसेज
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि, विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ बेस्ट प्रैक्टिस कर अन्य विभागों के साथ भी साझा करें। साथ ही कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनर्स से संवाद भी करें। इस मौके पर विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विभाग, प्रत्येक जरूरतमंद का ख्याल रख रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है।
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की पेंशन के लिए कैसे आवेदन करें ?
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मिलने वाली पेंशन (जैसे वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग आदि) के लिए आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक पेंशन पोर्टल SSP Uttarakhand Pension Portal या e‑District/Apni Sarkar Portal पर जाना होता है, जहां “New Registration/Online Application” विकल्प चुनकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण आदि) अपलोड करने होते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाता है और स्वीकृति मिलने पर पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
आप चाहें तो सीधे Homepage | समाज कल्याण विभाग | एक सेवा के रूप में सुरक्षित, मापनीय और सुगम वेबसाइट | भारत पर भी जाकर और अधिक जानकारी ले सकते हैं। यहां आपको पेंशन कैटेगरी देखनी होगी