खौफनाक : बीजेपी नेता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, दो और लोगों पर भी आरोप

1
RAPE, चंपावत, बीजेपी नेता पर रेप का आरोप, Champawat news विधायक के फार्म हाउस पर रेप

चंपावत से एक बड़ी खबर है। यहां एक बीजेपी नेता ने अपने दो अन्य साथियों के साथ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

शादी में गई थी लड़की, लौटी नहीं

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग बालिका मंगलवार (5 मई) को अपनी सहेली की शादी में शामिल होने ग्राम सल्ली गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आज (6 मई) सुबह ‘112’ के माध्यम से पुलिस को बालिका की गुमशुदगी की सूचना दी गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बालिका को एक डेयरी के पास से बरामद किया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच कर रही है। वहीं एसपी चंपावत रेखा यादव ने पीड़िता से मुलाकात की है और घटना के बारे में जानकारी ली है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात वाले स्थल को सील कर दिया और वहां से सबूत इकट्ठे किए हैं।

बीजेपी नेता का नाम, दो और भी शामिल

इस घटना में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें बीजेपी का मंडल अध्यक्ष भी शामिल है। इसके साथ ही एक पूर्व प्रधान और एक अन्य शख्स भी शामिल है। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना ने पूरे चंपावत में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here