निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए दिनेश आर्य, सीएम धामी ने दी बधाई

0
cm dhami with dinesh arya (1)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की आकांक्षाओं को मजबूती से प्रस्तुत करने और प्रदेश के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here