पंचतत्व में विलीन हुए जनरल खंडूरी, उपराष्ट्रपति और सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
bc khanduri died cremation in haridwar

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता के साथ ही उनके समर्थक मौजूद रहे।

सुबह घर पहुंचे सीएम धामी, खुद दिया अर्थी को कांधा

इससे पहले बुधवार को सुबह देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार को पहले खंडूरी जी के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे और अंतिम यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। खंडूरी जी के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय बलबीर रोड लाया गया। इस दौरान खंडूरी जी के बेटे मनीष खंडूरी और खुद सीएम धामी के साथ ही कई अन्य नेताओं ने बीसी खंडूरी की अर्थी को कंधा दिया।

बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि देते उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

बीजेपी कार्यालय में उमड़ा सैलाब

बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं ने अपने नेता के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान बीजेपी के कई सांसद और विधायकों ने बीसी खंडूरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बीजेपी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े कार्यकर्ता

हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

बलबीर रोड स्थित बीजेपी कार्यालय से भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर लाया गया। देहरादून से हरिद्वार तक खंडूरी जी की अंतिम यात्रा में वाहनों का लंबा काफिला चलता रहा। खड़खड़ी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूरी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पंचतत्व में विलीन हुए भुवन चंद्र खंडूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here