मानसून के बाद सड़कें होंगी गड्ढा-मुक्त, CM Dhami ने दिए सख्त निर्देश

0
cm dhami

देहरादून: CM Dhami ने बुधवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी और राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए. रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया.

मानसून के बाद सड़कें होंगी गड्ढा-मुक्त, अभी से निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

CM Dhami ने सड़कों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया अभी से पूरी कर ली जाए, ताकि बरसात खत्म होते ही मरम्मत का काम तुरंत शुरू किया जा सके. इस कदम का उद्देश्य राज्य की सड़कों की स्थिति में सुधार लाकर आवागमन को सुगम बनाना है, जिससे आम जनता को राहत मिल सके.

follow us on : https://www.facebook.com/Khabardevbhoomi

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक पूरे प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सभी जिलों में सेवा, जन जागरूकता और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. CM Dhami ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं. CM Dhami ने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का भ्रमण कर इन व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

रेत मिश्रित नमक मामले की होगी जाँच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

बैठक में मुख्यमंत्री ने रेत मिश्रित नमक की शिकायत को गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल नमूना लेकर जाँच करने का आदेश दिया और यह स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here