UKSSSC पेपर लीक। सीएम धामी ने युवाओं को दिया भावुक संदेश, दोहराई ये बात

Alka Tiwari
2 Min Read
pushkar singh dhami

पिछले कुछ दिनों से UKSSSC पेपर लीक मामले में छात्रों की नाराजगी झेल रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार युवाओं की नाराजगी दूर कर दी है। सीएम धामी ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं सोमवार को युवाओं से धरनास्थल पर मिलने के कुछ देर बाद सीएम धामी ने युवाओं के लिए एक भावपूर्ण संदेश भी लिखा है।

‘हर दिल तक पहुंचना मेरा दायित्व’

सीएम धामी ने अपनी इस पोस्ट में युवाओं को संबोधित किया है। इसके साथ ही अपनी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। सीएम धामी ने अपने संदेश में लिखा है, ‘अलग राज्य का सपना हमारे शहीदों और आंदोलनकारियों ने इसलिए साकार किया था ताकि उत्तराखंड के हर बेटे-बेटी का जीवन बेहतर हो, किसी का अहित न हो।
आज जब हमारे कुछ बच्चे सड़कों पर हैं, तो मैं उन्हें यही कहना चाहता हूँ कि वे भी हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।
प्रदेश का ‘मुख्य सेवक’ होने के नाते, हर आवाज़ को सुनना, हर पीड़ा को समझना और हर दिल तक पहुँचना मेरा दायित्व है। आंदोलन कर रहे युवा भी हमारे अपने हैं।
इसलिए हमारी सरकार वर्ष 2023 में देश का सबसे पहला सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई, पर जैसा हमेशा होता रहा है, कुछ लोग कानून का उल्लंघन करते हैं, ऐसे हाकमो और उनके हाकिमों को हम इस बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि ऐसे लोग कभी भूल नहीं पाएंगे।
पर मैं अपने छात्रों को बता देना चाहता हूं कि किसी के साथ भेदभाव या मनभेद की भावना हमारे मन में कभी नहीं रही।
हम सब एक परिवार हैं और परिवार का उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों का कल्याण होता है।
मैं, सभी से आग्रह करता हूँ कि संवाद और विश्वास की राह पर आगे बढ़ें।
हम मिलकर उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को मिलकर पूर्ण करेंगे।’

Share This Article
Follow:
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
Leave a Comment