DM Savin Bansal: अव्यवस्थाओं की शिकायत पर एक्शन में डीएम, उप जिला चिकित्सालय में बिठाई जांच

Alka Tiwari
3 Min Read

DM Savin Bansal लगातार एक्शन में नज़र आ रहे हैं . लापरवाही बरतने पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई का सिलसिला तेज़ है. इस बार मामला उप जिला चिकित्सालय का है.

दरअसल उप जिला चिकित्सालय में 78 वर्षीय महिला के उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत पर DM Savin Bansal ने एसडीएम ऋषिकेश एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सालय का निरीक्षण कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. जिसके क्रम में आज एसडीएम ऋषिकेश एवं सीएमओ ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया.

शिकायत में सफाई कर्मचारी वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नहीं आए, नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही व अमानवीय व्यवहार, 3 दिनों से पट्टी नहीं बदलने की शिकायत, वार्ड में बिखरा मेडिकल वेस्ट, वार्ड में बहुत दयनीय स्थिति, सीएमएस का अपने नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं आदि शिकायत DM Savin Bansal को प्राप्त हुई. जिस पर डीएम ने एसडीएम, सीएमओ को जांच हेतु रवाना कर जांच आख्या मांगी है.

DM Savin Bansal ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

DM Savin Bansal ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ऋषिकेश एवं प्रभारी सीएमओ को चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए शिकायती पत्र में वर्णित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. एसडीएम एंव प्रभारी सीएमओ द्वारा जल्द डीएम को प्रस्तुत की जाएगी जांच रिपोर्ट.

एसडीएम ऋषिकेश एवं प्रभारी सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर सीएमस को नियमित वार्ड, ओटी, लेबररूम, आईसीयू का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए. कर्मचारियों को ड्रेस में रहने को निर्देशित किया गया. सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश.

इसके साथ ही ये भी निर्देशित किया गया कि अस्पताल में भीड़ न रहे, एक मरीज के साथ अटैंडेंट के साथ अधिक तीमारदार न रहे. अनाधिकृत व्यक्ति चिकित्सालय में प्रवेश न करे, इसके लिए चिकित्सालय में स्टॉप ड्रेस एवं आईकार्ड के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं. चारधाम यात्रा के लिए भी व्यवस्थाएं पूर्व में ही बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

Share This Article
Follow:
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
1 Comment