CM धामी ने धर्मपत्नी के साथ उत्साह से मनाया करवा चौथ; प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

0
cm pushkar dhami celebrate karwa chauth with wife

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का पवित्र पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपति ने इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। गीता धामी ने दिन भर व्रत रखने के बाद रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि-विधानपूर्वक व्रत का समापन किया।

[whatsapp_channel]

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है।”

सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखता है यह पर्व

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए कहा कि करवा चौथ जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here