उत्तराखंड में जनगणना का काम संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार ने खुद परखी व्यवस्थाएं

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को देहरादून के देहराखास इलाके के कुछ घरों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया को करीब से देखा और फील्ड स्टाॅफ से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनगणना कार्य को लेकर लोग जिस तरह से उत्साह दिखा रहे हैं, वह उल्लेखनीय है।

जनगणना के कार्य में पहली बार डिजिटल प्रयोग

मीडिया से बातचीत में महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जबकि जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल फॉर्मेट पर लाया जा रहा है। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर रहेगी और गलतियों को आसानी से सुधारा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार स्वगणना का विकल्प दिया गया है। पूरे देश में स्वगणना के विकल्प का इस्तेमाल करने वालों की संख्या का करोड़ में पहुंचना बताता है कि नए प्रयोग को लोग स्वीकार रहे हैं। भविष्य में उम्मीद की जा सकती है कि जनगणना के कार्य में स्वगणना और मजबूत भूमिका निभाएगी।

चुनौतीपूर्ण, लेकिन जल्द नतीजे निकलने की उम्मीद

महा रजिस्ट्रार एवं आयुक्त जनगणना मृत्युंजय कुमार नारायण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, इस अभियान में सभी लोग उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन डाटा एकत्रित करने का विकल्प भी फील्ड स्टाफ के पास है, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से डिजिटल फॉर्मेट में लाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी कानून-व्यवस्था या फिर तकनीकी वजह से जनगणना कार्य में दिक्कत आने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना के चलते इसके परिणाम जल्द निकलने की उम्मीद की जा सकती है।

‘कोई दिक्कत तो नहीं, अच्छे से समझा रहे हो ना! ‘

देहराखास में जनगणना कार्य में व्यस्त सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट और प्रगणक हसीना जैदी से महा रजिस्ट्रार ने पूछा-कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। लोगों को अच्छे से समझा रहे हो कि उनकी सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। फील्ड स्टॉफ ने उन्हें सब कुछ सुचारू ढंग से चलने की जानकारी ही। महा रजिस्ट्रार ने आज देहराखास में जनगणना के कार्य को नजदीक से देखा। स्थानीय निवासी हर्षिता तिवारी और अर्पणा शुक्ला ने कहा कि जनगणना कार्य में सहयोग जरूरी है। यह देश हित का मामला है।

जनगणना के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन

महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने देहराखास में जनगणना कार्य निदेशालय के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। अभी तक जनगणना निदेशालय का कार्य मातावाला बाग स्थित किराये के भवन से चल रहा था। इस मौके पर जनगणना कार्य सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक शैलेंद्र सिंह नेी, उपनिदेशक तान्या सेठ, प्रवीण कुमार, आरके बनवारी, सहायक निदेशक संजीव कुमार व अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में पौड़ी के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की...