Uttarakhand Breaking : उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन, गणेश गोदियाल को फिर मिली कमान, जिलाध्यक्षों की लिस्ट यहां देखिए

0
UTTARAKHAND CONGRESS GANESH GODIYAL

उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में नए नेता को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी है। गणेश गोदियाल अब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वहीं राज्य में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी गई है। इसके साथ ही जिलों में अध्यक्षों की भी तैनाती कर दी गई है।

करन माहरा की छुट्टी, गणेश गोदियाल की वापसी

कांग्रेस आलाकमान ने करन माहरा की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है। राज्य में पहले भी कांग्रेस की कमान संभाल चुके गणेश गोदियाल को फिर एक बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गणेश गोदियाल अप्रैल 2022 में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए थे। गढ़वाल से आने वाले गणेश गोदियाल के आने से राज्य में कांग्रेस की राजनीति के काफी हद तक बदल जाने के संकेत हैं। वहीं निवर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को AICC का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

[whatsapp_channel]

जिलाध्यक्षों की भी तैनाती, नई धार देने की कवायद

कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की भी तैनाती कर दी है। इस संंबंध में AICC से पत्र जारी हो गया है। देहरादून में जसविंदर गोगी को फिर एक बार महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई जिलाध्यक्षों के नाम करन माहरा ने ही तय किए थे। हालांकि जब जिलाध्यक्ष तय हुए तो करन माहरा ही प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here