उत्तराखंड में 10 IAS-PCS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले गए

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा जिले को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार में अपर जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार, अब तक नैनीताल के जिलाधिकारी रहे ललित मोहन रयाल को इस जिम्मेदारी से हटाकर शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ अल्मोड़ा और नैनीताल दोनों जिलों में जिलाधिकारी बदल गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों के बदले कार्यभार

शासन ने आईएएस अधिकारी विनीत तोमर को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के साथ जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

निधि यादव को कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उन्हें निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

दीप्ति सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा और अंशुल सिंह को जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है। वहीं, ललित मोहन रयाल को शासन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव

पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्रा को देहरादून से हटाकर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। हरिद्वार कुंभ मेले में अपर मेलाधिकारी के पद पर तैनात पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को अब अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सीमा विश्वकर्मा को अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है, जबकि सुधीर कुमार को नैनीताल से हटाकर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

क्र.अधिकारी का नामवर्तमान तैनातीहटाया गया कार्यभारनया कार्यभार
1ललित मोहन रयाल, IAS-2011जिलाधिकारी नैनीताल; उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभारजिलाधिकारी नैनीताल; उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभारअपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग; अपर सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन
2विनीत तोमर, IAS-2014प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल—उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार
3निधि यादव, IAS-2017अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभागअपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभागअपर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग; निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण
4दीप्ति सिंह, IAS-2017निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंडनिदेशक, खेल एवं युवा कल्याणजिलाधिकारी, अल्मोड़ा
5अंशुल सिंह, IAS-2018जिलाधिकारी, अल्मोड़ाजिलाधिकारी, अल्मोड़ाजिलाधिकारी, नैनीताल
6कृष्ण कुमार मिश्रा, PCSअपर जिलाधिकारी, देहरादूनअपर जिलाधिकारी, देहरादूनअपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
7पंकज कुमार उपाध्याय, PCSअपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार—अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार
8वैभव गुप्ता, PCSअपर जिलाधिकारी, हरिद्वारअपर जिलाधिकारी, हरिद्वारअपर जिलाधिकारी, देहरादून
9सीमा विश्वकर्मा, PCSडिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा; नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ाडिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा; नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ाडिप्टी कलेक्टर, नैनीताल
10सुधीर कुमार, PCSडिप्टी कलेक्टर, नैनीतालडिप्टी कलेक्टर, नैनीतालडिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार