Dehradun accident : देहरादून में सड़क हादसा, चार लोगों की मौत से मचा कोहराम, तेज रफ्तार कार ने कुचला

Date:

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »

देहरादून में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस का आला अधिकारी पहुंचे हैं।

ऐसे हुआ हादसा, कार नहीं मौत आई

चश्मदीदों के मुताबिक बुधवार की रात लगभग आठ बजकर पच्चीस मिनट पर हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार बेहद तेजी से राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के सामने से गुजरी। इस दौरान कार ने वहां से गुजर रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये चारों एक बाइक और एक स्कूटी पर बैठ कर जा रहे थे। कार ने दोनों वाहनों पर सवार चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया और दूर तक घसीटते ले गई। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार कार के साथ फरार होने में कामयाब रहे।

पलक झपकते मौत दिखी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये हादसा पलक झपकते हुआ। मर्सिडीज कार बेहद तेज गति से आई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार ने दो वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते ले गई। यही नहीं कार ने पास में खड़ी स्कूटी में भी टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत गई वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोग सन्न रह गए। लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और दून अस्पताल पहुंचाया।

IG और SSP मौके पर पहुंचे

भयावह हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी अजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जाएजा लिया। अधिकारियों ने कार सवारों की तलाश के लिए नाकेबंदी कराई है।

उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले पाएं! अभी जुड़ें »
Alka Tiwari
Alka Tiwarihttps://khabardevbhoomi.com
अलका तिवारी पिछले तकरीबन बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही अलका तिवारी प्रिंट मीडिया में भी लंबा अनुभव रखती हैं। बदलते दौर में अलका अब डिजिटल मीडिया के साथ हैं और खबरदेवभूमि.कॉम में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अन्य समाचार

Uttarakhand Roller Skating Championship 2026:208 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, देखें पूरी Winner List

देहरादून: Uttarakhand Roller Skating Championship 2026: उत्तराखंड की खेल...

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 फीसदी DA

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...