देहरादून । घर में घुसकर मर्डर से सनसनी, पेट में मारा गया चाकू

1
dehradun murder ongc case

देहरादून में शहर के बीचोबीच एक पॉश कॉलोनी में हुए हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घर में घुसकर एक रिटार्यड अधिकारी की हत्या से पुलिस भी सकते में आ गई। हत्यारे ने हत्या के लिए चाकू का इस्तमाल किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

सोमवार की रात देहरादून के जीएमएस रोड इलाके में बनी पॉश कॉलोनी अलकनंदा एनक्लेव में रहने ओएनजीसी से रिटायर्ड इंजीनियर एके गर्ग की उनके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल पुलिस को रात करीब आठ बजे के आसपास एके गर्ग के पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर से तेज आवाज आ रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एके गर्ग के घर में प्रवेश किया तो एके गर्ग बॉथरूम में जख्मी हालत में पड़े थे। बेतहाशा कराह रहे एके गर्ग को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घर में अकेले रहते थे एके गर्ग

एके गर्ग ओएनजीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और साल 2008 में रिटायर हो गए थे। इसके बाद से वो अपनी पत्नी के साथ इसी घर में रह रहे थे। एके गर्ग की दो बेटियां हैं। इनमें से एक चेन्नई में तो एक किसी अन्य शहर में रहती हैं। एके गर्ग की पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद से एके गर्ग इस घर में अकेले ही रह रहे थे।

अक्सर मंगाते थे ऑनलाइन सामान

चूंकि एके गर्ग अब पूरी तरह से घर में अकेले रह रहे थे लिहाजा इस अकेलेपन में उन्हे रोजमर्रा के जीवन के लिए भी ऑनलाइन सुविधाओं का सहारा लेना पड़ता था। यही वजह है कि वो अक्सर ऑनलाइन खाना और जरूरत के सामान मंगाते थे। एके गर्ग के पड़ोसियों ने भी इस बात की तस्दीक की है।

घर में जली थीं लाइटें, बॉथरूम में गिरे थे

पुलिस जब एके गर्ग के घर में घुसी तो घर की लाइटें जल रहीं थीं। सभी कमरों में लाइट जली हुई थी और बॉथरूम से कराहने की आवाज आ रही थी। पुलिस ने तुरंत एके गर्ग को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उन्हे बचाया नहीं जा सका।

ऑनलाइन ऑर्डर लाने वाले से लेकर पुताई वाला तक रडार पर

उधर पुलिस ने देहरादून में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में गंभीर रुख अख्तियार किया है। पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचाने वालों की भी छानबीन कर रही है। इसके साथ ही सुनने में आ रहा है कि हाल ही में एके गर्ग के घर में पुताई का काम भी हुआ था। ऐसे में पुलिस पुताई वालों के बारे में पता लगा रही है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन कर रही है।

आंते बाहर आ गईं थीं

एके गर्ग की हत्या किसने की अभी ये पता लगाया जाना है लेकिन हत्यारा बेहद गुस्से में था ऐसा लग रहा है। दरअसल एके गर्ग को पेट में चाकू मारा गया था और इसकी वजह से एके गर्ग की आंतें तक बाहर आ गईं थीं। ऐसे में पुलिस ये मान कर चल रही है कि हत्यारे ने बेहद गुस्से में आकर वार किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here