धामी सरकार के तीन साल। प्रदेश में मनेगा सेवा दिवस, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

0
uttarakhand cabinet cm dhami, bhu kanoon, भू कानून उत्तराखंड में बेरोजगारी दर

उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल (Three years of Dhami 2.0) पूरे होने जा रहे हैं। धामी सरकार तीन साल पूरे होने का जश्न सेवा दिवस के तौर पर मनाएगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

धामी सरकार मनाएगी सेवा दिवस

दिल्ली प्रवास पर पहुंचे सीएम धामी ने राज्य के अधिकारियों के साथ वर्चुअली मीटिंग की है। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएं। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जन सरारेकारों से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

‘हर पल राज्य के विकास को समर्पित’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि वे अभी दिल्ली प्रवास पर हैं, लेकिन उनका मन हर पल राज्य के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाए। विभिन्न क्षेत्रों में सरानीय कार्य करने वालों की सफलताओं की कहानियां आम लोगों तक पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन साल के कालखण्ड में राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप विकास के कई प्रतिमान स्थापित किये गये हैं। कई ऐसे निर्णय लिये गये हैं, जो राज्यहित के लिए नितान्त जरूरी हैं। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी जैसे ऐतिहासिक कानून लागू किये गये, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को अलग पहचान मिली है। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए पहली बार राज्य का बजट 01 लाख करोड़ के पार पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here